बिलासपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ के एक मजदूर परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे में मारपीट और बंधक बनाए जाने की घटना हुई है। पीड़ित परिवार ने बिलासपुर लौटकर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मामला मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी सुकुलकारी गांव का है। यहां रहने वाला एक मजदूर परिवार रोजगार की तलाश में पुणे (महाराष्ट्र) गया था। आरोप है कि वहां ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे मांगने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ितों ने बताया कि गर्भवती महिला के पति संतोष महिलांगे को ठेकेदार ने बंधक बना लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना के बाद किसी तरह पीड़ित परिवार बिलासपुर लौटा और एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने बंधक बनाए गए संतोष महिलांगे को सुरक्षित छुड़ाने की मांग की है। मामले में पीड़ितों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

देखिये वीडियो –