अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के रघुराजनगर तहसील कार्यालय से एक बर्खास्त बाबू का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले के सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

READ MORE: इंसानियत की मिसाल: अटैक से तड़पते युवक की CPR देकर बचाई जान, Live लाइफ सेविंग का Video आया सामने 

वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान रघुराजनगर तहसील के बर्खास्त बाबू रामशरण प्रजापति के रूप में की जा रही है। उन्हें वर्ष 2015 में लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वीडियो में प्रजापति नायब नजीर की कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं और लोगों के रिकॉर्ड निकालने के नाम पर पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि वे पहले कार्यालय में रिकॉर्ड ढूंढते हैं, फिर संबंधित व्यक्ति को बाहर ले जाकर लगभग एक हजार रुपए लेते हैं।

READ MORE: अनूपपुर सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौतः ट्रैक्टर के पीछे तेज रफ्तार कार जा घुसी, 2 लोग घायल

सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामले की जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/lalluram_news/status/2034862209436909643?s=20

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m