प्रमोद कुमार, कैमूर। बिहार में बहार है……यहां सरकारी अस्पताल मे ड्यूटी के समय डॉक्टर साहब आराम करते हैं और जब मरीज आए तो लुंगी-गंजी में ही हो जाता है ईलाज। कुछ इस तरह का ही नजारा जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल में देखने को मिला है, जो बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को बयां कर रहा है।
लुंगी-गंजी में इलाज
दरअसल पूरा मामला यह है कि कल गुरुवार की रात 8 बजे हुए एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर रेफरल अस्पताल पहुंचे रामगढ़ विधायक सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव ने जब पूछा कि कौन डॉक्टर ड्यूटी में हैं? तो किसी ने नहीं कोई जवाब नहीं दिया। फिर 20 मिनट में डॉक्टर साहब लूंगी और गंजी में ही इलाज करने के लिए अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर को लूंगी-गंजी में विधायक भड़क गए और पूछा कि आप डॉक्टर हैं और लूंगा-गंजी पर अस्पताल में घूम रहे हैं। यह शर्म की बात है। विधायक ने तत्काल सिविल सर्जन को फोन कर घटना से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लुंगी-गंजी में जो डॉक्टर दिख रहे हैं, उनका नाम डॉ. संजय बताया जा रहा है। मामल में विधायक सतीश कुमार ने सिविल सर्जन और डीएम से किया कार्रवाई की मांग।
अस्पताल प्रभारी को भी हटाने की मांग
रामगढ़ रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह हैं, जो 20 वर्ष से एक ही अस्पताल में जमे हुए हैं। आलम यह है कि अस्पताल में मरीजो को मिलने वाली सुविधाएं नदारद है। विधायक ने प्रभारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह का यहां से तबादला करने को लेकर भी डीएम और सिविल सर्जन से मांग किया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि ऐसे लापरवाह डॉक्टरों पर क्या कुछ कार्रवाई होती है।
ये भी पढ़ें- ‘आवाज दो’ अभियान के तहत सारण में SSP का बड़ा ऑपरेशन, 20 नाबालिग मुक्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

