वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला मुकुंदपुर में छात्राओं के DJ पर डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मस्तूरी ने स्कूल के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में प्रधान पाठक को दो दिवस के भीतर शाम 4:30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने त्रैमासिक परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधि से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का उल्लेख किया है।

विभाग ने इस गतिविधि को शासन के निर्देशों के विपरीत और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। साथ ही मामले की संपूर्ण जवाबदारी प्रधान पाठक की बताई गई है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।

देखिये वायरल वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H