बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा रोकने के उद्देश्य से कई तेज-तर्रार और विशेष अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के धाकड़ अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा की नियुक्ति भी बंगाल चुनाव के दौरान की गई है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से पहले यूपी के धाकड़ आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्ज़र्वर IPS अजय पाल शर्मा विवादों में घिर गए हैं. डायमंड हार्बर में टीएमसी उम्मीदवार के परिजनों को धमकी देने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ है.
उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी और पश्चिम बंगाल चुनाव में डायमंड हार्बर पुलिस जिले में पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा अपने बयान और भूमिका की वजह से विवादों में घिर गये हैं. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्होंने फलता से तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान के घर के सामने खड़े होकर चेतावनी दी. इस संबंध में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.
अजय पाल शर्मा का वीडियो सोमवार दोपहर को सामने आया. वह फलता में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के घर के सामने खड़े होकर अपने आस-पास के लोगों को ‘धमका’ रहे हैं. उनके साथ सेंट्रल आर्मी के जवान भी थे. वहां वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, अपने आस-पास के लोग, अच्छी तरह समझ लें अगर कोई कोई शरारत करेगा, तो उसे सही सजा मिलेगी. अगर कहीं से कोई खबर आती है कि कोई हंगामा करने या किसी को परेशान करने की कोशिश कर रहा है, तो हम उनका अच्छे से ख्याल रखेंगे. उन्होंने कहा, “उनके परिवार वालों से कहो कि वह जो कर रहे हैं, उसके लिए बाद में रोएं नहीं.”
अजय पाल शर्मा को लेकर टीएमसी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया. टीएमसी ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के बदनाम सिंघम और योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, अजय पाल को चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना के लिए पुलिस ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है.
टीएमसी ने शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें ‘कैश-फॉर-पोस्टिंग’ घोटाला और आपराधिक रिकॉर्ड शामिल हैं. पार्टी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं.
दूसरी ओर, जहांगीर ने कहा कि वह किसी से नहीं डरते. उन्होंने ने कहा, “मैं 5,000 लोगों के साथ एक पब्लिक मीटिंग कर रहा हूं. मैं किसी से नहीं डरता. मैं कोई लड़का नहीं हूं जिससे डरना पड़े. वे डायलॉग बोल रहे हैं और इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं. यह काम नहीं करेगा.”
अजय पाल शर्मा जब जहांगीर खान के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तब उनके घर के बाहर 14 जवान मिले। यूपी के सिंघम को स्थानीय एसपी ने जानकारी दी कि जहांगीर खान को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके 10 जवान सुरक्षा के लिए मिलते हैं। अजय पाल शर्मा ने सवाल किया कि अतिरिक्त 4 जवान क्यों तैनात किए गए हैं। इसके लिए यूपी के अधिकारी ने स्थानीय एसपी को नोटिस थमा दिया और अतिरिक्त फोर्स तैनात करने पर जवाब मांगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

