वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने आई टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेशनल हाईवे पर चलती कार में स्टंट करती हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब उनपर यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।

कार्यक्रम से पहले वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय शहर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं थी। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप

दरअसल, एक्ट्रेस ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर कार का सनरूफ खोलकर स्टंट किया। देखते ही देखते उनका यह वीडियो वायरल हो गया। ऐसे में उनपर यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप लग रहा है।

खड़े हुए कई सवाल

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी गई है। सवाल ये हैं कि क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेगा यातायात पुलिस विभाग ? जांच के बाद होगी कार्रवाई ? फिलहाल सबकी नजरें पुलिस के कदम पर टिकी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H