प्रतीक पटनायक, धमतरी। भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को बचाया गया है. समय रहते लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, अन्यथा दोनों युवकों की जान जा सकती थी.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे CM साय… कांग्रेस करेगी बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन… फिल्म फेस्टिवल में जुटेंगे बड़े कलाकार… RDA कार्यालय का होगा घेराव… पढ़ें और भी खबरें

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक किस कदर लापरवाह हो जाते हैं, इसका नजारा धमतरी जिले के नरहरा जलप्रपात में देखने को मिला, जहां दो युवक बिना सोचे-समझे पानी में उतर गए, जब तेज बहाव ने उनको खींचना शुरू किया तो फिर हड़बड़ाने लगे. इसके बाद रेलिंग पकड़े युवकों की हालत को देखकर उनका बचाव किया गया.

यह पहली बार नहीं है, जब पर्यटकों की ऐसी लापरवाही देखने को मिली. कुछ दिन पहले ही नदी के तेज बहाव में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, लेकिन लगता है लोगों ने पूर्व की घटनाओं से सबक नहीं सीखने का फैसला ले लिया है, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आगे-बगाहे सामने आ रही है.

देखें वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m