अम्बाला। थाना अम्बाला शहर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू मिलाप नगर निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई रणदीप ने बताया कि गांव बड़ी कोहड़ी निवासी धर्मपाल ने 2 अप्रैल 2026 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संदीप कुमार ने उसके पुत्र को विदेश भेजने का भरोसा देकर 1 जनवरी 2022 से 26 अक्टूबर 2023 के दौरान 11 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि न तो उसके पुत्र को विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के बाद अम्बाला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने के लिए केवल सरकार द्वारा अधिकृत एजेंटों से ही संपर्क करें। किसी भी व्यक्ति के झांसे या प्रलोभन में आकर बड़ी रकम का भुगतान न करें और पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य कर लें।
- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क का विरोध, राजबाड़ा समेत प्रमुख बाजारों में सिर्फ कैश में कारोबार
- MP के BJP प्रभारी बने बिप्लब कुमार देव, रेखा वर्मा बनाई गईं सह प्रभारी, आदेश जारी
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8% बढ़ोतरी; 42 से बढ़कर 50% हुआ महंगाई भत्ता
- भागलपुर की कॉलोनी में बगीचे से मिला दफनाया हुआ शव, इलाके में फैली सनसनी
- बड़ी खबरः बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान किया, विनोद तावड़े को यूपी, राम माधव को तमिलनाडु और बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र की कमान, देखें सूची



