संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नदी किनारे एक्सपायर दवाइयां फेंकी गई है। जिससे पानी जहरीला और बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से संज्ञान लेने की मांग की है।
बेतवा नदी के महल घाट के नजदीक नदी के किनारे बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाई इंजेक्शन फेंके गए हैं। जहां रोजाना सैंकड़ों लोग नदी किनारे नहाने के लिए पहुंचते है। लोगों ने बताया कि इन दवाओं से बीमारी फैलने का खतरा है। नदी में जाकर यह दवाई प्रदूषण फैला सकती हैं, पानी को जहरीला कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: मंडला में मधुमक्खियों का हमला: स्कूल में प्रार्थना के समय किया अटैक, 15 से ज्यादा घायल; पहले भी हो चुकी है घटना
इसके साथ-साथ मवेशी भी इसे खा सकते हैं, यहां कई इंजेक्शन भी पड़े हुए हैं, जिससे बच्चे या मवेशी चोटिल हो सकते हैं। हालांकि यह दवाएं किसने फेंकी है, किस हॉस्पिटल की हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

