विकास नामदेव शमशाबाद, (विदिशा)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में गुण्डाराज चरम पर है। यहां एक युवक को सुनसान जगह ले जाकर 3 से 4 हैवानों ने जमकर मारपीट की और जमकर लात और बेल्ट बरसाए और चांटे मारे। बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े होने लगे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, वीडियो 31 मई का है और 1 जून को मामला दर्ज हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक को करीब 3 से 4 युवक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ मारपीट की। युवक को बेल्ट और लातों से पीटा और थप्पड़ ही थप्पड़ बरसाए। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा और खुद को बचाने की गुहार लगा रहा। लेकिन आरोपी उसे बेरहमी से पीटते रहे। 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि वीडियो आरोपियों ने ही बनाया है ताकी अपनी दहशत फैला सके। एक आरोपी खुद को विदिशा का डॉन बता रहा है ।

इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि घटना 31 मई की है, 1 जून को मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी लखनऊ की ओर भागे हैं उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m