मनोज परिहार, विदिशा।मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में सिरिंज के जरिए नशा करने वाले 11 युवक HIV संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

READ MORE: दिवाली से पहले नकली पनीर का भंडाफोड़: भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त; मुरैना से हुई थी सप्लाई

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, विदिशा मध्य प्रदेश के उन सात जिलों में शुमार है, जहां नशा करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. समीर किरार के अनुसार, जनवरी से सितंबर महीने के बीच कुल 11 ऐसे युवक एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, जो इंजेक्शन के जरिए नशा करने के आदी थे। स्वास्थ्य विभाग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले विदिशा जिले में करीब 300 इंजेक्ट ड्रग यूजर्सपंजीकृत हैं।

क्यों बढ़ रहा है संक्रमण?

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इन युवाओं में HIV के तेजी से बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पुरानी या एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल करना है। नशे के आदी हो चुके इन युवकों को मेडिकल स्टोर्स या अन्य माध्यमों से आसानी से नई सिरिंज उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसके चलते वे इस्तेमाल की गई पुरानी सिरिंज से ही ड्रग्स लेते हैं। एक ही सिरिंज का कई लोगों द्वारा उपयोग किए जाने से यह जानलेवा वायरस तेजी से फैल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m