बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस के द्वारा अमनदीप से पूछताछ भी की जा रही है। अमनदीप कौर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अमनदीप के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया है। इससे पहले उन्हें ड्रग्स के मामले में निलंबित किया गया था।
पिछले दिनों बठिंडा पुलिस ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया था जब वह अपनी थार गाड़ी में जा रही थी। इस दौरान जब उनकी गाड़ी की तलाश हुई तो उसमें से
17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने उनको बर्खास्त कर दिया।
विजिलेंस विभाग को उनके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। विजिलेंस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुछ सालों में उनकी आमदनी 1.08 करोड़ रुपये आंकी गई थी लेकिन जब विजिलेंस ने हिसाब लगाना शुरु किया तो उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपये सामने आया।

मिली जानकारी की मानें तो अमनदीप कौर को आज शाम पूछताछ के बहाने बुलाया गया लेकिन जब वह पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज देर शाम या फिर कल सुबह पुलिस उसको कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल कर सकती है।
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
- Jharkhand News: बसंत सोरेन के निधन की खबर पर झामुमो का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया भ्रामक
