बटाला। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बटाला में शनिवार देर रात SDM विक्रमजीत सिंह के सरकारी घर पर विजिलेंस टीम ने गुप्त छापा मारा। रात करीब 9 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगभग 3 घंटे तक चली। देर रात साढ़े 12 बजे तक विजिलेंस अधिकारियों ने SDM से पूछताछ की और आवास की तलाशी ली।
इसकी भनक किसी को नहीं थी। SDM समेत सभी लोग सकते में आ गए थे। रेड के दौरान चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा था।
पूरी कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी। तलाशी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने SDM को अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले लिया। टीम ने उनके सरकारी आवास को भी सील कर दिया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि यह कार्रवाई किस शिकायत या मामले पर की गई है। SDM को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर भी किसी अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

कहा जा रहा है कि छापे में लाखों रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। इस विषय में विजिलेंस विभाग की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विजिलेंस टीम रात 9 बजे बिना किसी सूचना के SDM के आवास में दाखिल हुई। तलाशी के दौरान बटाला पुलिस को छोड़ किसी और को वहां मौजूद रहने की अनुमति नहीं थी।
करीब 3 घंटे की जांच और पूछताछ के बाद टीम SDM को अपने साथ ले गई और मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गई।
- IGIMS परीक्षा घोटाला: पेपर लीक और कॉपियों में हेरफेर का बड़ा आरोप, 28 दिन बाद जांच शुरू, रडार पर कई अधिकारी
- 12 साल बाद जेल से लौटे रामपाल: सत्संग में बोले—“जो होता है, अच्छे के लिए होता है”
- Bastar News Update : सरेंडर नक्सली बारसे देवा का छोटा भाई बना टीचर, लाखों की नशीली टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वस्थ बस्तर से लाखों परिवारों की स्क्रीनिंग, नक्सलमुक्ति पर सियासत, शहीद महेंद्र कर्मा विवि में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियां तेज, अंतिम संस्कार स्थलों का होगा कायाकल्प
- Bilaspur News: पार्किंग में बाइक सर्विसिंग तो कहीं गोदाम-दुकान, मौसाजी स्वीट्स सहित तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील
- ईरान के स्पीकर ने युद्ध में मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीर शेयर की, खून से सने बैग- जूते, बहुत कुछ बयां कर रही…
