बटाला। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बटाला में शनिवार देर रात SDM विक्रमजीत सिंह के सरकारी घर पर विजिलेंस टीम ने गुप्त छापा मारा। रात करीब 9 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगभग 3 घंटे तक चली। देर रात साढ़े 12 बजे तक विजिलेंस अधिकारियों ने SDM से पूछताछ की और आवास की तलाशी ली।
इसकी भनक किसी को नहीं थी। SDM समेत सभी लोग सकते में आ गए थे। रेड के दौरान चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा था।
पूरी कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी। तलाशी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने SDM को अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले लिया। टीम ने उनके सरकारी आवास को भी सील कर दिया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि यह कार्रवाई किस शिकायत या मामले पर की गई है। SDM को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर भी किसी अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

कहा जा रहा है कि छापे में लाखों रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। इस विषय में विजिलेंस विभाग की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विजिलेंस टीम रात 9 बजे बिना किसी सूचना के SDM के आवास में दाखिल हुई। तलाशी के दौरान बटाला पुलिस को छोड़ किसी और को वहां मौजूद रहने की अनुमति नहीं थी।
करीब 3 घंटे की जांच और पूछताछ के बाद टीम SDM को अपने साथ ले गई और मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गई।
- फरहीन की एक ‘ना’ और मच गया कोहराम! पति तौकीर ने पहले पत्नी पर चलाया ब्लेड, फिर खुद के साथ जो किया…
- दीपावली पर रोशन की मासूमों की दुनिया! नर्मदापुरम में जरूरतमंद बच्चों संग मनाया त्योहार, बांटे पटाखे और मिठाइयां
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
