एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. रश्मिका ने 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर उनके पति विजय ने इंस्टाग्राम पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है.

विजय ने शेयर किया रश्मिका का जयाम्मा लुक
बता दें कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपनी अपकमिंग फिल्म राणाबाली (Ranabaali) से रश्मिका के “जयाम्मा” लुक की मेकिंग वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मिका अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए बिंदी, हेयरस्टाइल और हर छोटी डिटेल पर काम कर रही हैं.
इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं. यह वीडियो न सिर्फ रश्मिका के डेडिकेशन को दिखाता है, बल्कि फिल्म के प्रति पूरी टीम की मेहनत भी उजागर करता है. फिलहाल फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और जल्द ही टीजर-ट्रेलर आने की उम्मीद है. विजय ने जब ये वीडियो शेयर किया तब से फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लव, हार्ट इमोजी भेज रहे हैं.
फिल्म से जुड़ी खास जानकारी
फिल्म राणाबाली (Ranabaali) 1800 के दशक के उत्तरार्ध के समय को दिखाएगी. उस दौर की सादगी और कठिन जीवन को रियलिस्टिक तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है. डायरेक्टर रश्मिका के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से काफी प्रभावित हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

