प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल सीरीज मटका किंग (Matka King) की जबरदस्त सफलता के बाद मटका किंग 2 (Matka King 2) का ऐलान कर दिया है. अपने लॉन्च के हफ्ते में 17 देशों में नंबर 1 पर रही और 37 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड में रही एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) की इस सीरीज को 3.4 मिलियन व्यूवरशिप मिल चुकी है. वहीं, अब मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. हाल ही में प्राइम वीडियो ने एक्टर का नया पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें उनके कैरेक्टर बृज भाटी की झलक दिख रही है और वो अपने पत्ते पर नंबर 2 शो कर रहे है.

मटका किंग सीजन वन को मिले रिकॉर्ड व्यूज
बता दें कि 17 अप्रैल को ‘मटका किंग’ का सीजन 1 प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों में इसे देखा जा रहा है. रिलीज के बाद सिर्फ दो दिनों में ही इस सीरीज को 3.4 मिलियन व्यूवरशिप मिल चुके थे. इसके बाद पहले हफ्ते में ‘मटका किंग’ को रिकॉर्ड 4.5 मिलिनय व्यूज़ मिले. मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 20-26 अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा इस सीरीज को देखा गया. इसके बाद 27 अप्रैल से 3 मई के बीच इस सीरीज को 2.5 मिलियन व्यूज मिले.
मटका किंग की कहानी
सीरीज मटका किंग 2 (Matka King 2) में विजय वर्मा (Vijay Varma) को ‘बृज भाटी’ के किरदार में दिखाया गया है. बृज भाटी ताकत और पैसे की चाह में धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गहराई तक उतरता चला जाता है. उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस सीरीज की कहानी एक कपास व्यापारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गैरकानूनी ‘मटका’ जुए का खेल शुरू करता है. शुरुआत में यह सिर्फ एक छोटा कारोबार होता है, लेकिन धीरे-धीरे वह अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है और एक बड़ा अंडरवर्ल्ड साम्राज्य खड़ा कर लेता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

