अजय सैनी भिवानी। देश भर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भिवानी के कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ,पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल व मोहित चौधरी समेत बीजेपी नेता उपस्थित रहे।
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी बुधवार को भिवानी पहुंची। वे चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क के सामने मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुई। इसके बाद हुडा पार्क से पंडित नेकीराम शर्मा चौक होते हुए घंटाघर चौक तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन के जरिए देश के नागरिकों से सीधे संवाद किया और राष्ट्र निर्माण में सभी को पूरी मजबूती के साथ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।चाहे अनुच्छेद 370 का मुद्दा हो, राम मंदिर निर्माण का विषय हो या ऑपरेशन सिंदूर, इन फैसलों को देशहित से जोड़कर देखा गया है।
हरियाणा के लिए यमुना जल से जुड़ी परियोजना को भी बड़ी उपलब्धि बताया गया। बयान में कहा गया कि राज्यों के बीच हुए समझौते के बाद यमुना में करीब 1300 क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी का लाभ हरियाणा को मिलेगा, जिससे प्रदेश के किसानों और आम जनता को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं विकसित भारत के विजन पर बोलते हुए कहा गया कि देश के हर क्षेत्र को मजबूत करने की जरूरत है। सरकार की नीतियां इस तरह की हों कि महिला सशक्तीकरण, किसान, युवा और हर वर्ग आगे बढ़े तथा देश विकास और समृद्धि की ओर लगातार बढ़ता रहे।
हरियाणा में सेवा यात्रा के आगाज को लेकर भी प्रधानमंत्री का आभार जताया गया। कहा गया कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने हरियाणा के विधायकों से मुलाकात की, जिससे प्रदेश के प्रति उनका विशेष लगाव देखने को मिलता है।
वहीं हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा गया कि इस मामले में स्पष्टता जरूरी है। बयान में यह भी कहा गया कि जिन लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है, उन्होंने स्वयं अपने बयान में कई बातें स्पष्ट की हैं।
साथ ही 2009 में सांसद बनने और उस समय मिले बड़े जनसमर्थन का भी जिक्र किया गया। अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है।
- पटना में NEET अभ्यर्थी ने पुलिस दीदी को जड़ा थप्पड़, आरोपी फरार, थाने में मारपीट, तलाश जारी
- Jharkhand Cabinet Meeting: हेमंत सोरेन कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, विशेष सत्र और JPSC पर होना था फैसला
- नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: घर में मिला शव; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति फरार
- Rajasthan News: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के घर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि
- PM मोदी के भाषण के दौरान LED स्क्रीन पर फेंका संदिग्ध सामान, मची अफरा-तफरी, भाजपाइयों ने युवक को धुना

