रामकुमार यादव, अंबिकापुर। गांव में शराबबंदी का असर बाहर से शराब पीकर गांव पहुंचे लोगों पर पंचायत ने कार्रवाई की. 16 शराबियों पर तीन-तीन हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाकर ग्राम पंचायत ने 45000 रुपए जुर्माना वसूल किया.
यह भी पढ़ें : छह साल में नहीं बन पाया इंडोर स्टेडियम, खंडहर में तब्दील हो रहा सवा करोड़ की लागत से बना भवन…
सरगुजा जिले का एक ऐसा गांव जहां शराबबंदी को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है. बात हो रही है लखनपुर क्षेत्र के ग्राम केवरी की. ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए बाहर से शराब पीकर गांव में आने वाले 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. पंचायत ने सभी पर तीन-तीन हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए कुल 45000 रुपए का जुर्माना वसूल किया है.

ग्राम पंचायत की कार्रवाई के बाद गांव में शराबबंदी के फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ग्राम सरपंच मैनेजर राम से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत केवरी में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की गई थी. शराबबंदी लागू होने के बाद पंचायत द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



