लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी के आड़ेझर गांव के लोग पीने के पानी के लिए अपने गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल में दल्लीराजहरा-महामाया मार्ग पर चक्काजाम किया। लोग दिन-रात सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते माइंस से कच्चा लोहा लेकर जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां रोजाना प्रभावित हुईं।

ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव का पानी पीने के लायक नहीं है, बोरवेल भी सक्सेस नहीं है। हमें बोइरडीही जलाशय से पीने का पानी दिया जाए, करके धरने पर सड़क पर चक्काजाम कर बैठ गए। तीन दिनों तक प्रशासन व बीएसपी की वार्ता ग्रामीणों से विफल रही, जिसके बाद आज एसडीएम सुरेश साहू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया कि उनके गांव में कल तक बोर खनन करवाया जाएगा। यदि बोरवेल से पानी नहीं निकलता है तो उसके बाद बोइरडीही जलाशय से पानी दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और चक्काजाम खत्म किया।

भारी मात्रा में पुलिस बल रही मौजूद

ग्रामीणों के लगातार तीन दिन से सड़क जाम करने के बाद आज देर शाम बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

बीएसपी को हुआ लाखों का नुकसान

तीन दिन तक लगातार ग्रामीणों ने दल्लीराजहरा-महामाया रोड पर चक्काजाम किया, जिसके चलते महामाया माइंस, दुलकी माइंस, कलवर माइंस से कच्चा लोहा लेकर आने वाली सैकड़ों गाड़ियां प्रभावित हुईं, जिसके चलते बीएसपी को लाखों का नुकसान हुआ।

तीन दिनों तक आड़ेझर गांव के ग्रामीणों के साथ अपना समर्थन देने जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, जनपद सदस्य डौंडी तुलेश्वर हिचमी भी रहे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H