सुशील सलाम, कांकेर: जिले के लारगांव मरकाटोला स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने और जंगली जानवरों के लगातार मंडराते खतरे के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है और स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

भालू के हमले में भाई-बहन की हुई थी मौत

ग्रामीणों के इस कड़े कदम के पीछे महज दो दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना है। गांव में भालू के अचानक हुए हमले में दो भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी दहशत का माहौल है।

क्या है ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने स्कूल में बाउंड्रीवॉल, चार फॉरेस्ट बिड गार्ड और अभी भी पहाड़ी में मौजूद अन्य भालू का रेस्क्यू करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बीती रात भी गांव में भालू पहुंचा था और एक घर में घुसकर तोड़फोड़ मचाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m