Deepender Singh Hooda in Sonipat: हरियाणा में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। सोनीपत के गढ़ी बाला गांव पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इस वक्त अपराधियों और गैंगस्टरों का बोलबाला है। मुख्यमंत्री को अपने राज्य की कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय पंजाब के मुद्दों की ज्यादा चिंता सता रही है।

व्यापारियों को आ रही हैं विदेशी नंबरों से धमकियां

शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Congress MP Deepender Hooda) ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का कोई भी व्यापारी सुरक्षित नहीं है। हर रोज कारोबारियों को विदेशी नंबरों से रंगदारी और वसूली के लिए फोन आ रहे हैं। गैंगस्टर खुलेआम धमकी (gangsters threatening businessmen) दे रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अपराध के मामले में हरियाणा अब देश की राजधानी बनता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

अमन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोनीपत के गांव गढ़ी बाला (Garhi Bala village Sonipat) में अमन नामक युवक की हत्या के बाद उसके घर शोक जताने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुके हैं। सरेराह हत्याएं हो रही हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

विनेश फोगाट ट्रायल विवाद पर कुश्ती संघ को घेरा

ओलिंपियन विनेश फोगाट के एशियन गेम्स ट्रायल (Vinesh Phogat wrestling trials) विवाद पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ जानबूझकर विनेश को ट्रायल से रोकना चाहता था। लेकिन कोर्ट के फैसले ने संघ की साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल संघों में हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खुलेआम भेदभाव (discrimination with Haryana players) किया जा रहा है।

खेल मंत्री गुजरात से हैं, इसलिए हरियाणा के खिलाड़ियों पर चुप हैं

हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि अब देश के बड़े खेल जैसे एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात (Asian Games and Commonwealth Games in Gujarat) में कराने की तैयारी है। देश के खेल मंत्री भी गुजरात से आते हैं, शायद यही वजह है कि वे हरियाणा के प्रति हो रही इस दुर्भावना और भेदभाव पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

कच्चे तेल के दाम कम, फिर भी जनता पर महंगाई की मार

देश की आर्थिक स्थिति और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों (fuel price hike) पर बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil prices) की कीमतें लगातार कम हो रही हैं, लेकिन इसका फायदा देश की आम जनता को देने के बजाय केवल चुनिंदा निजी कंपनियों की जेबें भरने का काम किया जा रहा है।