अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से हैवानियत का सनसनीखेज मामला आया है। जहां दामजीपुरा गांव मे सम्प्रदाय विशेष के आदतन अपराधी ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसका वीडियो वायरल होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पूरे गांव में आग लगा दी। हिन्दू संगठनों सहित आसपास के आठ से दस गांव के लोग रविवार सुबह दामजीपुरा में घुसे और जमकर आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की। हालांकि अब हालात काबू में हैं।
गाय से गंदा काम करने वाले अपराधी की वजह से ग्रामीणों ने कई मकानों पर पत्थर बरसाए। मुस्लिम बस्ती के कई परिवार तो गांव छोड़कर दूसरे इलाको में रिश्तेदारों के घर भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस चार से पांच घंटे देरी से पहुंची, जिससे काफी नुकसान हो गया ।
हिंसा के बीच पुलिस ने आरोपी अब्बू खान को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद धीरे-धीरे हिंसा शांत हुई। लेकिन इलाके में अब भी तनाव बना हुआ है। जिसके कारण 100 से ज्यादा पुलिस जवानों को गांव मे तैनात किया गया है।

