वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में छात्राओं की शिकायत सुनने के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल भड़क उठे। दरअसल मल्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद छात्राओं से बातचीत के दौरान कलेक्टर का गुस्सा सामने आया। उन्होंने कहा, हमारे पास टीचर्स नहीं है। सस्पेंड करके कहां से दूसरा शिक्षक लाऊंगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मल्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों के व्यवहार और पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। छात्राओं का आरोप था कि कुछ शिक्षक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और पढ़ाई को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। अपनी समस्याओं को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की।

मामले को लेकर मीटिंग हॉल में छात्राओं से बातचीत के दौरान कलेक्टर भड़क गए। वायरल वीडियो में उन्हें शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए यह कहते सुना जा रहा है कि जिले में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। ऐसे में शिक्षकों को निलंबित करने के बाद उनकी जगह दूसरे शिक्षक कहां से लाए जाएंगे? छात्राओं की शिकायत और कलेक्टर की प्रतिक्रिया से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें वायरल वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H