वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। गरबा की शहर-शहर में चल रही जोर-शोर से तैयारियों के बीच बिलासपुर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में गरबा परिधान पहने युवतियां धूम्रपान करने के साथ हथियार लहराते हुए नजर आ रही हैं. ऐसा प्रतीक हो रहा है कि यह वीडियो गरबा इवेंट के पास को लेकर किया गया है, जिसमें लड़कियां लड़कों से पास लेकर बाइक चलाते हुए निकल जाती हैं.
आयोजनों के पहले इस तरह के वीडियो आने से लोगों में गुस्सा तो है ही, लेकिन इससे मानसिकता भी उजागर करती है कि युवा पीढ़ी किस तरह से इस धार्मिक आयोजन को ले रही है. लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो बनाने वाले लोगों पर पुलिस की स्वत: संज्ञान लेते हुए त्वरित कठोर कार्रवाई चाहिए.
देखिए वीडियो –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

