Virat-Anushka: मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी भक्ति है। मुंबई में अमेरिकी भक्ति गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में दोनों शामिल हुए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट और अनुष्का भजन सुनते और हरि नाम जपते नजर आ रहे हैं।

कीर्तन में भजन सुनते और झूमते नजर आए विराट-अनुष्का

कृष्णा दास के कार्यक्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरी तल्लीनता के साथ कीर्तन सुनते दिखाई दिए। भजनों की धुन पर दोनों हल्के-हल्के झूमते और हरि नाम का जाप करते नजर आए। इसी दौरान कैमरा उनकी तरफ आया, तो दोनों ने सहजता से देखा और फिर अपना ध्यान वापस कीर्तन की ओर कर लिया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस कपल के इन पलों को पसंद कर रहे हैं। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके भक्ति में लीन होने के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है।

कौन हैं कृष्णा दास?

कृष्णा दास अमेरिका के मशहूर भक्ति गायक हैं। उन्हें भारतीय भजनों और मंत्रों को पश्चिमी संगीत के अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता है। उनके कीर्तन में पारंपरिक भक्ति संगीत के साथ आधुनिक संगीत का मेल देखने को मिलता है। इसी वजह से भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

पहले भी आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो चुका है कपल

विराट और अनुष्का को इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देखा गया है। दोनों नीम करोली बाबा के प्रति अपनी आस्था को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वे समय-समय पर धार्मिक स्थलों और संतों के आश्रमों में जाते रहे हैं।

KBC 18: ‘रामायण’ में सीता बनने पर साई पल्लवी ने दिया ऐसा जवाब, इम्प्रेस हुए अमिताभ बच्चन; जानें क्या कहा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m