Visakhapatnam 6 Year Student Dies Slapped By Teacher: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से क्लास में बच्चे की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टाउन इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। होमवर्क नहीं करने पर नाराज होकर टीचर ने गुस्से में 6 साल के मासूम को चांटा मार दी। बच्चा इतना डर गया कि 6 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल में जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने बच्चे की मौत से जुड़े हालातों की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मताबिक प्रणय (6 वर्ष) 20 अगस्त 2026 की सुबह घर से निकला था और देखने में वह पूरी तरह स्वस्थ था। उसके पिता ने बताया कि उस दिन प्रणय ने खुद स्कूल जाने की जिद की थी। पिता ने बताया कि दोपहर को उन्हें एक फोन आया। बताया गया कि उनके बेटे के साथ कुछ हुआ है। हालांकि यह फोन सीधे स्कूल से नहीं आया था। जीजा के घर के पास काम करने वाले स्थानीय रसोइयों ने फोन करके मुझे ये जानकारी दी। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो उनका मासूम बेटा बेहोश पड़ा हुआ था। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। सभी आनन-फानन में बच्चे को लेकर किंग जॉर्ज अस्पताल (केजीएच) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने आरोप लगाया, ‘जब हमने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि टीचर ने उसे डराया था। महिला शिक्षिका ने बच्चे को चांटा भी मारा था। सदमे और डर के कारण वह वहीं गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने हमें बताया कि अस्पताल पहुंचने से आधे घंटे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में
बच्चे की मौत से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्लासरूम में संबंधित टीचर बैठी हुईं है। वो सभी बच्चों को अपने पास बुलाकर होमवर्क चेक करती हुईं दिख रहीं हैं। इसी दौरान प्रणय भी आता है। महिला टीचर प्रणय के शर्ट का बटन लगाती हुई दिख रहीं है। इस दौरान बच्चा भी रोता हुआ और हाथ से नहीं का इशारा करते हुए दिख रहा है। शायद वो होमवर्क नहीं करने पर टीचर से माफी मांग रहा है। इसी दौरान महिला टीचर बच्चे को एक चांटा मार देती है। चांटा मारने के कुछ सेकंड बाद बच्चा महिला टीचर पर ही गिर जाता है। टीचर उसे संभालती है लेकिन उसके शरीर में उस वक्त कोई हलचल नहीं होती है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

