Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 अगस्त 2026) की खबरों में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी; सोने-चांदी में फिर आया उछाल; सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन; बीजेपी बोली- कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग पार्टी प्रमुख रहा।

1. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच के लिए जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमिटी बनाई है. सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जिनकी अगुवाई जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगें. यह टीम पैलेट गन के इस्तेमाल और महिलाओं के साथ हुई कथित हिंसा की गहन जांच करेगी. 

पढ़े पूरी खबर…..

2. सोने-चांदी में फिर आया उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में 20 अगस्त 2026 को फिर तेजी लौट आई है। कमोडिटी मार्केट में बुधवार शाम से ही दोनों कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही थी। गुरुवार सुबह MCX Gold Rate 0.26% की बढ़त के साथ 1,58,404 रुपए प्रति 10 ग्राम और MCX Silver Rate 1.41% की तेजी के साथ 2,40,221 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। यानी चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी रही।

पढ़े पूरी खबर…..

3. सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन

सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन हो गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद तिहार जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। आज सुबह 81 साल की उम्र में 1984 सिख दंगों के दोषी कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।

पढ़े पूरी खबर…..

4. बीजेपी बोली- कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग पार्टी

राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर जारी सियासी बवाल के बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने इसके दो छंद ही गाने का प्रस्ताव पास किया है। संसद से पूरा वंदे मातरम गाने का बिल पास हो चुका है और कानून भी बन गया है। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इसके दो ही पैरा गाने का फैसला लिया है। कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर बीजेपी भड़क गई है। इस फैसले पर बीजेपी ने कांग्रेस को आज की नई मुस्लिम लीग (Muslim League) पार्टी करार दिया है। साथ ही संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के भोजन को लेकर मचा बवालः BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नई टीम का ऐलान के बाद आंध्र प्रदेश के दौरे पर है. नितिन नवीन दौरे के दौरान केले के पत्ते में कुछ व्यंजन खाते हुए एक वीडियो में नजर आ रहे है. वे वहां RSS की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. वीडियो को सावन में नॉन वेज से जोड़कर देखा जाने लगा. कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- अयो राम संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में… (पूरी खबर पढ़े)

लिव-इन रिलेशनशिप पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः लिव-इन रिलेशनशिप पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को शादी जैसा ही मानते हुए प्रेमी जोड़े को सुरक्षा देने पुलिस को आदेश दिया है। जस्टिस सौरभ बनर्जी ने कहा है कि आपसी सहमति से बालिगों का लिव-इन रिलेशनशिप शादी के जैसा ही है। (पूरी खबर पढ़े)

अमेरिका में RSS पर बैन लगाने की मांगः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस यानी संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका-कनाडा और ब्रिटेन दौरा शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat US Visit) के न्यूयॉर्क दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (US Commission on Religious Freedom) ने आरएसएस पर बैन लगाने की मांग की है। USCIRF के अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आयोग ने अमेरिकी सरकार (ट्रंप सरकार) से ये भी अपील की है कि अधिकारियों को आरएसएस नेताओं से नहीं मिलना चाहिए और न ही उनके साथ बैठक करनी चाहिए। (पूरी खबर पढ़े)

TMC में एक और बगावतः TMC के स्थापना दिवस का कार्यक्रम को लेकर दो छात्र संगठनों ने एक ही जगह पर आयोजन करने की इजाजत मांगी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने पुलिस से 28 अगस्त को रैली करने की अनुमति मांगी थी. अनुमति नहीं मिलने पर बागी गुट ने हाईकोर्ट का रुख किया. इससे से पहले TMC ममता बनर्जी गुट ने इसी कार्यक्रम की इजाजत के लिए अदालत में याचिका दायर कर चुका है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m