अजय सैनी, भिवानी. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप द्वारा शहर में नशा मुक्ति साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाना था। यह आयोजन उपायुक्त साहिल गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार एवं जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया के दिशा-निर्देशन में अत्यंत अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह एवं ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का दायित्व सह गु्रप लीडर अमित कुमार एवं श्री महावीर जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या व गाइड रेंजर कैप्टन पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से बेहद खूबसूरती से निभाया।
बुधवार प्रात: 8:15 बजे जिला मुख्यालय से देशभक्ति के जज्बे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के 82 जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के रूट मैप को सीनियर रोवर लीडर नितेश कुमार, हिमांशु भाटी एवं विजय अहीरवार ने लीड किया।
स्काउट्स और रोवर्स ने शहर के प्रमुख स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रोहतक गेट बाजार, जैन चौक, दिनोद गेट, घंटाघर, वैश्य कॉलेज से होते हुए गुजरी और पर युवाओं द्वारा उच्च स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इन नाटकों के माध्यम से समाज में फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों को बेहद मार्मिक और प्रभावी ढंग से दिखाया गया, जिसे देखकर राहगीर और स्थानीय लोग भावुक भी हुए और प्रेरित भी। साइकिल यात्रा पूरे शहर का चक्कर लगाते हुए सर्कुलर रोड, तोशाम बाईपास, जिला जेल के पास से गुजरती हुई हांसी गेट पहुंची। वहां से आगे बढ़ते हुए यात्रा का समापन चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के जिला मुख्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ।
साइकिल यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी सिटी अनूप कुमार ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्धमान ज्वैलर्स के संस्थापक सचिन जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएसपी अनूप कुमार ने उपस्थित युवाओं और नागरिकों को नशा मुक्ति हरियाणा प्रदेश एवं भिवानी जिला नशा मुक्ति अभियान के तहत राष्ट्र निर्माण और नशा छोडऩे की शपथ दिलवाई। उन्होंने स्काउट्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि आज नशा समाज की तरक्की में सबसे बड़ी बाधक है, जिसे दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर युवा अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है।

इस मौके पर गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाकर समाज व राष्ट्र की तरक्की में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस रैली ने नपा केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति साइकिल के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि समाज को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने का एक सशक्त और सकारात्मक संदेश भी दिया। यात्रा के समापन पर सह ग्रुप लीडर अंकित एवं सह ग्रुप लीडर सुनील वर्मा नंबरदार ने रैली में भाग लेने वाले सभी स्काउट्स और रोवर्स का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान रोवर, माहिर, मयंक, महानदीर, हर्षित, मयूर, दीपक, हर्ष, विनय, राहुल, जोगिंद्र, पुनीत, आदित्य, सूर्यांश, साहिल, हिमांशु, आशीष,ख्करण, जयंत आदि उपस्थित रहे।
- इस बार भाजपा का कोई छल, बल, धोखा और… BJP पर अखिलेश यादव का हमला, 27 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
- भोजपुर एनकाउंटर: पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, थानाध्यक्ष समेत तीन सस्पेंड, 6 घंटे तक जाम रहा आरा-बक्सर हाईवे
- NEET छात्रों के तनाव को दूर करेगा सिम्स, 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा शुरू, विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन
- चब्बेवाल में CM मान का विपक्ष पर हमला, बोले- धर्म की आड़ में मेरे खिलाफ रची जा रही साजिशें
- राबड़ी देवी खाली कर रही हैं अपना सरकारी बंगला, जानें किस घर पर शिफ्ट किया जा रहा है सामान

