लुधियाना. पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी। पुरुष समेत महिलाएं भी उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्र तक पहुंच रही हैं सुबह 10:00 बजे तक कि अगर बात की जाए तो लगभग 10% वोटिंग हुई थी।
राज्य में कुल 13,937 पंचायतें है, जिसमें 1.33 करोड़ वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बार पंचायत चुनाव के लिए मतदाता EVM मशीन नहीं बल्कि बैलेट पेपर के जरिए अपने प्रत्याशी का चुनाव करेंगे।
यहां दिखी गड़बड़ी
ब्लाक चोगावां अधीन आते सहरदी गांव भगूपुर बेट में रिटर्निंग ऑफिसर को लेकर गांव वासियों में रोष नजर आया। वहां गांव के लोगों ने मतदान शुरू नहीं होने दिया। लोगों की मांग है की रिटर्निंग ऑफिसर बदले जाएं। इसी तरह जगराओं के गांव डल्ली का पंचायत चुनाव रद्द कर दिया गया है। यहां चुनाव नही हो रहा है। इसके लिए आदेश लुधियाना डीसी और जिला प्रशासन ने दिए हैं। बता दें कि कुछ सरपंची प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए थे, जिन्होंने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की थी।

इस गांव से बैलेट पेपर हुए गायब
अमृतसर के गांव कोट रजादा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बैलेट पेपर गायब हो गया है। बैलेट पेपर खो जाने से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में आक्रोश है और वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि नए बैलेट पेपर मिलने के बाद वे दोबारा वोटिंग शुरू करेंगे। पहले बैलेट पूरे थे, अब कई बैलेट पेपर गायब हैं। कुल 425 वोटों में से करीब 100 वोट गायब हैं, प्रशासन आकर बैलेट पेपर पूरा कराएगा और फिर वोटिंग शुरू होगी।
- गोरखपुर में वनटांगिया परिवारों के साथ दिवाली मना रहे CM योगी, रविकिशन के ‘शीश महल’ पर ली चुटकी
- मिडटर्म चुनावों के बाद जेडी वेंस ट्रंप से जुदा-जुदा? 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी ब्रांडिंग में जुटे
- पंजाब में तेज रफ्तार कार ने सुपौल के युवक को रौंदा, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- कंकाल, कत्ल और कबूलनामा: 2 साल बाद DNA रिपोर्ट ने खोला कानपुर का सबसे बड़ा राज, DM कंपाउंड में गड़ी थी एकता
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली, देखें VIDEO

