जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से लगभग 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
176 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें से 6 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कुल 677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस ने प्रत्येक बूथ की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की है।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मिली जानकारी के अनुसार, शहर में सीसीटीवी वैन तैनात की गई हैं, और पूरे मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। जहां विवाद की संभावना अधिक है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। हर सब-डिवीजन के एसीपी और थाना प्रभारी फील्ड में रहेंगे और स्थिति पर नजर रखेंगे। लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए आज विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
अन्य जिलों से आएंगे पुलिसकर्मी
चुनाव ड्यूटी के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी अन्य जिलों से बुलाए गए हैं, जबकि शहर के भीतर से लगभग 800 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस टीमों को सब-डिवीजन के आधार पर विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
इसके अलावा, पुलिस कंट्रोल रूम और फील्ड में तैनात कर्मियों के बीच संपर्क बढ़ाने के इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके।

आज बूथों पर भेजी जाएंगी ईवीएम मशीनें
कल होने वाले मतदान से पहले, आज सभी बूथों पर ईवीएम मशीनें पहुंचा दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने कुल 677 बूथ बनाए हैं, जहां मतदान के बाद वोटों की गिनती भी की जाएगी। इसके बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
- Miri Piri Institute Controversy: मीरी पीरी विवाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त, बलजीत सिंह दादूवाल समेत सात को नोटिस जारी
- Rajasthan News: अजमेर में हड़कंप: कपड़ा प्रेस करने वाले को मिला 598 करोड़ का नोटिस, खबर सुनकर शुगर पहुंचा 500 के पार!
- पुडुचेरी सीएम एन रंगास्वामी ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, 75 वर्ष की उम्र में बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे, देखें वीडियो
- Bastar News Update: धनसिंग बने भाजपा अजा मोर्चा के जिला प्रभारी… इनामी राशि कटौती पर कांग्रेस का हमला… जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्या… परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को…
- अग्नि को साक्षी मानकर ही क्यों लिए जाते हैं शादी में सात फेरे? यहां जानिए कारण
