जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से लगभग 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
176 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें से 6 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कुल 677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस ने प्रत्येक बूथ की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की है।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मिली जानकारी के अनुसार, शहर में सीसीटीवी वैन तैनात की गई हैं, और पूरे मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। जहां विवाद की संभावना अधिक है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। हर सब-डिवीजन के एसीपी और थाना प्रभारी फील्ड में रहेंगे और स्थिति पर नजर रखेंगे। लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए आज विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
अन्य जिलों से आएंगे पुलिसकर्मी
चुनाव ड्यूटी के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी अन्य जिलों से बुलाए गए हैं, जबकि शहर के भीतर से लगभग 800 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस टीमों को सब-डिवीजन के आधार पर विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
इसके अलावा, पुलिस कंट्रोल रूम और फील्ड में तैनात कर्मियों के बीच संपर्क बढ़ाने के इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके।

आज बूथों पर भेजी जाएंगी ईवीएम मशीनें
कल होने वाले मतदान से पहले, आज सभी बूथों पर ईवीएम मशीनें पहुंचा दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने कुल 677 बूथ बनाए हैं, जहां मतदान के बाद वोटों की गिनती भी की जाएगी। इसके बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
- Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
- मिड करियर ट्रेनिंग पर जाएंगे MP के 7 IPS अफसर, वैकल्पिक अधिकारियों की भी तय की गई जिम्मेदारी
- सरकारी खजाने पर पैनी नजर: टीकाराम जूली के 5 बड़े सुझावों से क्या बदल जाएगी जन लेखा समिति की कार्यप्रणाली?
- दूसरे राज्यों की गाड़ियों से टैक्स वसूली पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त: 30 दिनों में पैसा लौटाने और जब्त कारें छोड़ने का आदेश!
- MP TOP NEWS TODAY: 3 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
