By-Election 2026: : देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं. सभी सीटों पर सुबह 11 बजे तक 37 फीसदी मतदान हो चुका है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 43.95% वोटिंग दर्ज की गई है. रेजीनगर में 38.71% मतदान हुआ है.
तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर 37.28% और मदुरांतकम में 35.55% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर अब तक 39.16% वोटिंग हो चुकी है.
देश की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग कराई जा रही है. मतदाता सुबह से ही लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं. इस चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, टीवीके, सीपीआई समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं.
पश्चिम बंगाल में सबकी नजरें नंदीग्राम और रेजीनगर पर हैं. नंदीग्राम और रेजीनगर में आज हो रहा मतदान टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर सत्ता में आई बीजेपी के लिए यह पहला चुनावी परीक्षण है. नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है. वहीं रेजीनगर में हुमांयु कबीर का दबदबा रहा है.
आज होने वाले मतदान में कुल 2,66,419 मतदाता 323 मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इनमें 79 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है.
असम की नागांव लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 37.82 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. वहीं, तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक धारापुरम में 37.28 प्रतिशत और मदुरंतकम सीट पर 35.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 39.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. यहां मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने के लिए 31 मतदान केन्द्रों पर अनुमानित 26,921 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

