मोहाली. पंजाब का मशहूर मॉल अनिश्चितकाल के लिए बंद रहने वाला है। हम मोहाली जिले का मशहूर मॉल VR Punjab Mall की बात कर रहे है, यहां मैनेजमेंट ने अचानक बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। ये मॉल 20 अप्रैल यानी कि आज से ही अनिश्चित कॉल के लिए बंद कर दिया है। इस अचानक बंद के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना कारण पड़ता है. मॉल के अंदर चल रही 100 से ज्यादा दुकानें और आऊटलैट तुरन्त बंद हो गए हैं।
मैनेजमेंट की तरफ से जारी ऑर्डर में सभी ब्रांड और दुकानदारों को तुरंत अपना काम बंद करने को कहा गया है, जिससे पूरा मॉल ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस के मुताबिक 3 अप्रैल 2026 को नॉर्थ इंडिया में आए भूकंप की वजह से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचने की संभावना है। मैनेजमेंट का कहना है कि, बिल्डिंग की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉल को तुरंत बंद करने और पूरी बिल्डिंग को सील करने का फैसला किया गया है।

कई की नौकरी जाएगी हाथ से
जानकारी है कि इस मॉल में कई दुकानें हैं कई ब्रांड के चल रही दुकानें बंद होने से कईयो की नौकरी पर भी संकट आ गया। इसके अलावा मॉल में लोगों के मनोरंजन के लिए मॉल में कई स्क्रीन वाला PVR सिनेमा भी बंद हो गया। अचानक बंद हुए मॉल के कारण बेरोजगार हो गए हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

