वाराणसी. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है. विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इसे लेकर तैयारियां और शुरु कर दी गई है. इसी क्रम में महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धआलुओं की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर प्रशासन ने योजना बना ली है. जिसके तहत महाशिवरात्रि पर भक्तों को लगातार बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे.

महाशिवरात्रि पर्व पर विश्वनाथ मंदिर में लगातार 45 घंटे दर्शन होंगे. यानी यहां आने वाले श्रद्धालु अनवरत दर्शन कर सकेंगे. 15 फरवरी से 16 फरवरी रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं को ये लाभ मिलेगा. इसे लेकर मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. इतना ही नहीं, इस दौरान मंदिर में वीवीआईपी दर्शन (VVIP Darshan) पर भी रोक रहेगी.

इसे भी पढ़ : सहकारिता क्षेत्र में ऐसे लोग हावी थे, जो प्रदेश के सबसे बड़े माफिया थे… राज्य ऋण संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम योगी, कहा- सरकार ने MSME को दिया प्रोत्साहन

जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे संपन्न होगी. इसके बाद 3:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए गर्भ गृह के कपाट खुल दिए जाएंगे. 15 फरवरी को 3:30 से बाबा का दर्शन पूजन 16 फरवरी को सुबह 6:30 बजे तक लगातार चलेगा.