अमृतसर। असम की डिब्रूगढ जेल में बंद पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने सतवंत सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहला उम्मीदवार घोषित किया है और इस घोषणा के साथ ही चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
आपको बता दें कि यह उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि सतवंत सिंह केहर सिंह के बेटे हैं। केहर सिंह ने साल 1984 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश रची थी। अदालत ने केहर सिंह को दोषी ठहराते हुए 1989 में फांसी की सजा दी गई थी। जब पार्टी ने इनके नाम में मुहर लगाई तो इसके बाद से पार्टी के इस निर्णय की चर्चा होने लगी।
सतवंत सिंह को पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब की सीट बस्सी पठाना से अपना पहला उम्मीदवार बनाया है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में उसने बंपर जीत हासिल की थी। जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ‘अकाली दल (वारिस पंजाब दे)’ ने सोमवार को सतवंत सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित किया।
कौन हैं सतवंत सिंह?
61 साल के सतवंत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मुस्तफाबाद गांव के निवासी हैं। वह बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। साल 2027 में उनका यह पहला चुनाव होगा। इससे पहले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट सीट से चुनाव जीतने वाले सरबजीत सिंह खालसा के लिए सतवंत ने प्रचार किया था।
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी
- खंडवा में सड़क पर खौफनाक ‘रोड रेज’: बस मोड़ने के मामूली विवाद पर कार चालक ने बीच बाजार ड्राइवर को डंडे से पीटा; वीडियो वायरल
- ईमानदारी की मिशाल: रेलवे स्टेशन पर छूटा व्यवसायी का नगद और सामान से भरा बैग, RPF ने लौटाया

