Dharm Desk :- अधिकतर देखा जाता है कि हंसते-खेलते और तरक्की करते परिवार को अचानक किसी की बुरी नजर लग जाती है। जिससे घर का वातावरण पूरी तरह बिगड़ने लगता है। यदि आपके घर में भी बिना बात के झगड़े हो रहे हैं और बार-बार पानी से जुड़ी समस्याएं जैसे नलों से पानी टपकना या पाइपलाइन लीकेज होना शुरू हो गई हैं तो यह भयंकर नजर दोष का संकेत है।

नजर दोष के प्रमुख लक्षण

1.घर में बिना किसी बात के अचानक झगड़े और तनाव शुरू हो जाता है।
2.मेहनत से कमाया हुआ पैसा पानी की तरह बहने लगता है और टिकता नहीं है।
3.कर्ज लगातार बढ़ता जाता है और पैसा टिकता ही नहीं है।
4.घर में बार-बार पानी से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। जैसे नलों से पानी टपकना या पाइपलाइन लीकेज होना।
5.दूध का बार-बार उबल कर नीचे गिर जाना।
6.सदस्यों के सिर में भारीपन रहना, सिरदर्द या गर्दन के पीछे सर्वाइकल जैसा दर्द रहना।

ये काम नजर दोष से बचाव के लिए जरूर करें

सोने जाने से ठीक पहले रात के समय थोड़ा सा सेंधा नमक लें। एक लोटा पानी में उस नमक को घोल लें। उस पानी को पूरे घर की आगे की चौखट या देहरी पर डाल दें और डालने के बाद सो जाएं। सुबह जब सोकर जागेंगे तो आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी और परेशानियां समाप्त हो जाएगी।