प्रशांत सिंह, जांजगीर चाम्पा। भारी बारिश का असर जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण में भी देखने को मिल रही है, जहां शिवरीनारायण पुल पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पानी पुल के ऊपर आने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है, जिसके कारण मार्ग को भी डायवर्ट कर दिया गया है।
पढ़िए पूरी खबर
बता दें कि बारिश के कारण गंगरेल बांधा के 14 गेट खोले गए हैं, जिसकी वजह से शिवरीनारायण महानदी का जल स्तर बढ़ गया है। पानी शिवरीनारायण पुल के ऊपर से बह रहा है, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

पुल से आवागमन बंद
वहीं पानी पुल के ऊपर आने की वजह से शिवरीनारायण से गिधौरी गांव का यातायात बंद हो गया है। प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर आवागमन को बंद करा दिया है। मौके पर DDRF और प्रशासन की पूरी टीम तैनात है।

कलेक्टर ने की अपील
इधर कलेक्टर जन्मेजय महोबे और SP विजय कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। साथ ही कलेक्टर ने अपील की है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और लापरवाही न बरते।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


