अमृतसर। पंजाब और हिमाचल में हो रही लगातार बारिश ने लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। जम्मू-कश्मीर की तरफ से रावी नदी में 1.50 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है, जो रात 10 बजे के करीब अजनाला के साथ बहते रावी दरिया में पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी जो पहले से ही बाढ़ संभावित इलाकों में प्राथमिक प्रबंध कर चुका है हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। नदी से जुड़े कई गांव ऐसे है जो खतरे के निशान में है। इन सभी स्थानों को खाली करने की अपील की जा रही है साथ ही लोगों को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।
जिला मैजिस्ट्रेट एव डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की तरफ से एक दर्जन के लगभग बाढ़ संभावित गांवों में 24 घंटों के लिए टीमें तैनात कर दी है, जिनके साथ मैनपावर के साथ-साथ मशीनरी जिसमें जेसीबी मशीनें व अन्य मशीनरी उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार के हालात से निपटा जा सके। रावी दरिया की बात करें तो इस दरिया में एक लाख क्यूसिक पानी सहने की क्षमता है और जब भी इससे ज्यादा पानी रावी में आता है तो बाढ़ की संभावना बन जाती है।
दो साल पहले हुई थी तबाही
दो वर्ष पहले भी रावी में पानी ज्यादा आने के कारण अजनाला के दर्जनों गांवों में नुक्सान हुआ था। फिलहाल प्रशासन किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, हाल ही में बाबा बकाला में जिस प्रकार से डी.सी. ने खुद मौके पर जाकर खेतों में घुस रहे पानी को एस.डी.एम. व स्थानीय जनता की मदद से बंद करवाया, उससे माना जा रहा है कि हालात काबू में रहेंगे।

इन गांव को है खतरा
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से गांव घोनेवाल, सहारन, पंजग्राई, घुमराई, कोट राजदा और दरिया मूसा के इलाके में 24 घंटों के लिए सिविल व पुलिस की टीमों को तैनात कर दिया गया है, जो अति संवेदनशील माने जा रहे हैं, जबकि डी.आर.ओ. दफ्तर की तरफ से बाढ़ संभावित गांवों की सूचि में नंगल सौहल, गगड़, दूजोवाल, बल लबेदरिया, लखूवाल रमदास, कोटली जमीत सिंह, दूरिया, कलोमाहल, लगोमाहल, गगोमाहल, हरडक़लां, कोटलीअंब, चकओल, वंझावाला, जसड़, लखूवाल अजनाला, तलवंडी राएदाद, फतहवालवडा, इब्राहीमपुर, भूरोगिल, दयालपुरा, कयामपुरा, अबुसेब, कुरालिया, शहिजादा, निसोके, सिंघोके, तंगई, मलकपुर, चाहड़पुर के नाम भी शामिल हैं।
- महाराष्ट्र दौरे से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह: कहा- छत्तीसगढ़ में शुरू होगा प्रशिक्षण महाअभियान, बजट को बताया राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण
- Rajasthan News: राजस्थान में बज गया पंचायत चुनाव का बिगुल! 4 करोड़ से ज्यादा वोटर चुनेंगे ग्रामीण सरकार, जानें आपके जिले का हाल
- Today’s Top News : विधानसभा में BJP विधायकों ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाया, कांग्रेस विधायकों ने CSR फंड में पक्षपात का लगाया आरोप, पीलिया से दो की मौत, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 68 लाख के गांजा के साथ 8 अंतर्राज्यीय तस्कर अरेस्ट, सड़क हादसे में 2 आरक्षकों की मौत, मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से मासूम की मौत
- ‘शंकर-रघुनाथ शाह के नाम पर होंगे बालक छात्रावास’, मंत्री विजय शाह ने आदिवासी विधायकों को 10 करोड़ देने की कही बात, नेता प्रतिपक्ष के आवाज की अमिताभ बच्चन से की तुलना
- Rajasthan News: नाइस-ब्यूटीफुल के चक्कर में बर्बाद हो रही शादियां, धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं को दी बड़ी चेतावनी

