अमृतसर। पंजाब और हिमाचल में हो रही लगातार बारिश ने लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। जम्मू-कश्मीर की तरफ से रावी नदी में 1.50 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है, जो रात 10 बजे के करीब अजनाला के साथ बहते रावी दरिया में पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी जो पहले से ही बाढ़ संभावित इलाकों में प्राथमिक प्रबंध कर चुका है हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। नदी से जुड़े कई गांव ऐसे है जो खतरे के निशान में है। इन सभी स्थानों को खाली करने की अपील की जा रही है साथ ही लोगों को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।
जिला मैजिस्ट्रेट एव डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की तरफ से एक दर्जन के लगभग बाढ़ संभावित गांवों में 24 घंटों के लिए टीमें तैनात कर दी है, जिनके साथ मैनपावर के साथ-साथ मशीनरी जिसमें जेसीबी मशीनें व अन्य मशीनरी उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार के हालात से निपटा जा सके। रावी दरिया की बात करें तो इस दरिया में एक लाख क्यूसिक पानी सहने की क्षमता है और जब भी इससे ज्यादा पानी रावी में आता है तो बाढ़ की संभावना बन जाती है।
दो साल पहले हुई थी तबाही
दो वर्ष पहले भी रावी में पानी ज्यादा आने के कारण अजनाला के दर्जनों गांवों में नुक्सान हुआ था। फिलहाल प्रशासन किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, हाल ही में बाबा बकाला में जिस प्रकार से डी.सी. ने खुद मौके पर जाकर खेतों में घुस रहे पानी को एस.डी.एम. व स्थानीय जनता की मदद से बंद करवाया, उससे माना जा रहा है कि हालात काबू में रहेंगे।

इन गांव को है खतरा
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से गांव घोनेवाल, सहारन, पंजग्राई, घुमराई, कोट राजदा और दरिया मूसा के इलाके में 24 घंटों के लिए सिविल व पुलिस की टीमों को तैनात कर दिया गया है, जो अति संवेदनशील माने जा रहे हैं, जबकि डी.आर.ओ. दफ्तर की तरफ से बाढ़ संभावित गांवों की सूचि में नंगल सौहल, गगड़, दूजोवाल, बल लबेदरिया, लखूवाल रमदास, कोटली जमीत सिंह, दूरिया, कलोमाहल, लगोमाहल, गगोमाहल, हरडक़लां, कोटलीअंब, चकओल, वंझावाला, जसड़, लखूवाल अजनाला, तलवंडी राएदाद, फतहवालवडा, इब्राहीमपुर, भूरोगिल, दयालपुरा, कयामपुरा, अबुसेब, कुरालिया, शहिजादा, निसोके, सिंघोके, तंगई, मलकपुर, चाहड़पुर के नाम भी शामिल हैं।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
