नंगल : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने आज से शुरू होने वाले नए सर्कल के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। 15 मई को हुई बैठक में तय मापदंडों के अनुसार, बुधवार से पंजाब को 17,000 क्यूसेक, हरियाणा को 10,300 क्यूसेक और राजस्थान को 12,400 क्यूसेक पानी मिलेगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सुबह 11 बजे नंगल डैम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सीएम मान पंजाब के पानी को बचाने की चल रही मुहिम में शामिल होंगे। साथ ही, बीबीएमबी के अधिकारी भी सुबह नंगल डैम पहुंचकर तीनों राज्यों की जरूरतों के अनुसार पानी छोड़ने के लिए डैम के गेट खोलेंगे।
विपरीत परिस्थितियों में ही मिलेगा अतिरिक्त पानी : बीबीएमबी चेयरमैन
बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि नए सर्कल में पानी का वितरण निर्धारित कोटे के अनुसार ही होगा। केवल विपरीत परिस्थितियों में ही अतिरिक्त पानी की मांग पूरी की जाएगी। यदि कोई राज्य अपने पूरे कोटे का पानी समय पर उपयोग कर लेता है, तो अन्य राज्यों की सहमति के बावजूद अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं होगा।
पंजाब अपने हिस्से का पानी रोकने में सफल : बैंस
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब अपने हिस्से का पानी रोकने में सफल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में बुधवार सुबह 11 बजे वे नंगलवासियों का विशेष रूप से धन्यवाद करने आ रहे हैं। बैंस ने कहा कि लोगों के सहयोग से ही यह मुहिम सफल हुई है।
- Delhi News Brief: छठ व्रतियों को LG की बड़ी सौगात, वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें
- 15 नवंबर से देख सकेंगे अंबाला का शहीद स्मारक, पहले महीने रोज 500 लोगों की एंट्री फ्री; ऑनलाइन ऐसे बुक करें टिकट
- Good News: झिरन्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना शुरू, 84 गांवों की 40 हजार हेक्टेयर जमीन को मिला मां नर्मदा का जल, किसानों ने समय से पहले मनाई दिवाली
- CG Morning News : गृहग्राम बगिया जाएंगे CM साय… दिल्ली से लौटेंगे भूपेश बघेल… महिला टी-20 में छत्तीसगढ़ ने जम्मू-कश्मीर को हराया… पढ़ें और भी खबरें
- सपा नेता की पत्नी ने छोड़ी PCS की नौकरी, यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा

