शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी वासियों के लिए आज और कल का दिन मुश्किलों भरा हो सकता है। कोलार ग्रेविटी मेन लाइन में आवश्यक सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते राजधानी के 75 इलाकों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी।

नगर निगम ने दावा किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। शाहपुरा, अरेरा कॉलोनी, चार इमली, शिवाजी नगर, चूना भट्टी, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, एमपी नगर जोन-2, गुलमोहर, तुलसी नगर, माता मंदिर, बुधवारा, इतवारा, सिंधी कॉलोनी, हमीदिया रोड और निशातपुरा समेत कई ज़ोन के इलाके शामिल हैं।

राजधानी के इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बाधित

जोन- 3: नारियलखेड़ा, रेजीमेंट रोड, शाहजहांनाबाद, रामनगर, रेशम केंद्र, पूर्वी और पश्चिमी निशातपुरा।

जोन-4: चौकसे नगर, ग्रीन पार्क, इंदिरा सहायता नगर, डीआईजी बंगला, शांति नगर, सिंधी कॉलोनी, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, संगम टॉकीज।

जोन-5: मोती मस्जिद, गिन्नौरी, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, काली मंदिर, इस्लामपुरा, सेंट्रल लायब्रेरी, छावनी।

जोन-6: के अंतर्गत 1100 क्वाटर्स, शाहपुरा, त्रिलंगा, ई-7 अरेरा कॉलोनी, पंचशील नगर, श्याम नगर, 12 नंबर मल्टी।

जोन- 7: तुलसी नगर, माता मंदिर, चक्की चौराहा, शिवाजी नगर।

जोन- 8: चार इमली, शिवाजी नगर, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, दुर्गा नगर, पंपापुर, राहुल नगर बस्ती, राहुल नगर मल्टी, वैशाली नगर, सुरूचि नगर, निवेश नगर, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नया बसेरा, अंबेडकर नगर, गवर्मेंट क्वाटर्स कोटरा सुल्तानाबाद।

जोन- 10: एमपी नगर जोन-2, शिवाजी नगर, अरेरा कालोनी, ई-1 से ई-7 तक, ईश्वर नगर, गुलमोहर जी-3, गुलमोहर कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, भरत नगर, सांईबाबा बोर्ड, जनता क्वाटर्स आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय बाधित रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m