प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के पीपलीनाका क्षेत्रवासियों ने बीजेपी कार्यालय का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी बीजेपी कार्यालय के भीतर धरने पर बैठे है। उन्हें समझाइश दी जा रही है लेकिन समाचार के लिखे जाने तक कोई असर नहीं हुआ था। लोग धरने पर बैठे रहे।

MR 4 रोड चौड़ीकरण के विरोध में घेराव

दरअसल सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया है। पीपलीनाका और MR 4 रोड चौड़ीकरण के विरोध में घेराव किया गया है। सैकड़ों की संख्या में रहवासी धरने पर बैठे है। इनमें पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने नवाबी होली के नाम को बदलाः बोले- अब हर साल महादेव के नाम से खेली जाएगी होली

निगम की ओर से अंतिम नोटिस मिल चुका

धरने पर बैठे रहवासियों का कहना है कि हम विकास नहीं, विनाश का विरोध कर रहे है। मौके भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा मौजूद है। नगर अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भी रहवासी नहीं मान रहे है। सभी रहवासियों को नगर निगम की ओर से अंतिम नोटिस मिल चुका है। नोटिस में 7 दिन में चौड़ीकरण कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए है।

एम्स में HOD डॉक्टर की प्रताड़ना की मामलाः महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में NHRC ने संज्ञान

नहर में डूबे युवक का 15 घंटे बाद मिलाः दोस्तों के साथ रतनगढ़ मंदिर दर्शन करने आया था झांसी निवासी राहुल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m