रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सेंथरी नहर में डूबे युवक का शव मिल गया है। एसडीआरएफ (SDRF) और गोताखोरों ने 15 घंटे की रेस्क्यू के बाद राहुल यादव के शव को बाहर निकाला। सेंथरी नहर से 50 मीटर की दूरी पर पुलिया में शव मिला।
दरअसल झांसी निवासी राहुल यादव दोस्तों के साथ रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने आया था। नहर में नहाते वक्त पैर फिसलने से नहर में डूब गया था। 15 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद राहुल यादव का शव मिला है।
थरेट थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया ने शव निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने नवाबी होली के नाम को बदलाः बोले- अब हर साल महादेव के नाम से खेली जाएगी होली

