आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारत की मौजूदा प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने दावा किया कि भारत की प्रति व्यक्ति आय करीब 2,800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की 2,900 डॉलर है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश से पीछे कैसे हो गया। केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री इस उम्मीद के साथ बनाया गया था कि वे भारत को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाएंगे। लेकिन आज भारत की प्रति व्यक्ति आय बांग्लादेश से भी पीछे होने का दावा किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा, “मैं एक ऐसी बात बताने जा रहा हूं जिसे सुनकर हर देशभक्त को बड़ा धक्का लगेगा। भारत, बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब देश घोषित हो गया है।” उन्होंने दावा किया कि भारत की प्रति व्यक्ति आय करीब 2,800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 2,900 डॉलर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1,600 डॉलर थी, जबकि उस समय बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,100 डॉलर थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश बांग्लादेश से पीछे चला गया।

2014 में बांग्लादेश से आगे था भारत

अरविंद केजरीवाल ने भारत और बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय की तुलना करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत की सालाना प्रति व्यक्ति आय करीब 2,800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की 2,900 डॉलर है। केजरीवाल के मुताबिक, मौजूदा आंकड़ों में बांग्लादेश भारत से आगे निकल गया है। केजरीवाल ने वर्ष 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भारत की प्रति व्यक्ति आय बांग्लादेश से काफी ज्यादा थी। उन्होंने दावा किया कि 2014 में भारत की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,600 डॉलर थी, जबकि बांग्लादेश की 1,100 डॉलर थी। उनके मुताबिक, उस समय भारत बांग्लादेश से करीब 500 डॉलर आगे था। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में तस्वीर बदल गई है और अब बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक हो गई है।

स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय का भी दिया उदाहरण

अरविंद केजरीवाल ने भारत की प्रति व्यक्ति आय की तुलना विकसित देशों से भी की। उन्होंने दावा किया कि स्विट्जरलैंड की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,15,000 डॉलर, सिंगापुर की 99,000 डॉलर और अमेरिका की 90,000 डॉलर है। केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों को उम्मीद थी कि भारत आने वाले समय में अमेरिका जैसी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि “विश्व गुरु” बनने का सपना देखते-देखते 12 साल बाद भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश से भी पीछे हो जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m