ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने दिवंगत पिता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद सार्वजनिक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि उनके ‘बेगुनाह खून का बदला लेकर रहेंगे. चाहे वह खुद पद पर रहे या न रहे. अपने सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक संदेश में उन्होंने पिता अली खामेनेई और युद्ध में मारे गए शहीदों के खून का बदला लेने की संकल्प लिया.
अपने पिता अली खामेनेई और परिवार के अन्य मृतक सदस्यों के जनाजे में शामिल हुई भीड़ की भी दिल खोलकर तारीफ की. कहा, लेकिन बदला लेना जरूरी है.
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के 9 जुलाई को सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद उनके बेटे और नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने मुल्क को पहली बार संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य के लोग पूर्व सुप्रीम लीडर और उनके पिता अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की मांग कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि उनके ‘बेगुनाह खून का बदला लेकर रहेंगे. बदला लेना हमारे देश की इच्छा है. बदला लेना नारा ही नहीं बल्कि जरूरी भी है. मुज्तबा खामेनेई ने आगे कहा कि ‘हम शहीद नेता और इन दो युद्धों के सभी शहीदों के पवित्र खून का बदला लेने की कसम खाते हैं.
मुजतबा खामेनेई ने जनाजे में शामिल लाखों लोगों का आभार जताया. इस्लामिक क्रांति में खामेनेई के योगदान को याद दिलाया। इसके साथ ही इराक, ईरान और अन्य देशों का भी इस लड़ाई में शामिल होने के लिए आह्वान किया.
मुजतबा खामेनेई ने आगे कहा कि दुश्मन बिस्तर पर शांति से मौत की इच्छा लिए ही रह जाएंगे. हम उन्हें सीधे कब्र में पहुंचाएंगे. मोजतबा का यह बयान अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के अवसर पर जारी किया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

