पंजाब के बठिंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दो लोग हथियारों के साथ एयरपोर्ट में दाखिल हो गए। आरोपियों ने बैग में हथियार छुपाए हुए थे।
बठिंडा के गांव विर्क कलां स्थित एयरपोर्ट में दो यात्रियों के बैग की चेकिंग की गई तो हथियार बरामद हुए। एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने दोनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह निवासी गुरुग्राम और गुरविंदर सिंह निवासी गांव जमालगढ़ जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है। दोनों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी इंद्रजीत सिंह के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर के एएसआई मंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन विक्रम सिंह और गुरविंदर सिंह ने दिल्ली जाने के लिए बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी थी। इसके चलते दोनों व्यक्ति एयरपोर्ट में दाखिल हुए तो उनके पास मौजूद हैंड बैग की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दोनों के बैग से 32 बोर की एक-एक पिस्टल और एक बैग से दो खाली कारतूस और दूसरे बैग से जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति कार बाजार का कारोबार करते हैं। दोनों कारोबार के सिलसिले में बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली जाना था।
एएसआई ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को गिरफतार कर उनके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि गलती कारण उक्त कारतूस उनके बैग में आ गए थे।

तीन पिस्टल व तीन मैगजीन के साथ आरोपी गिरफ्तार
वहीं, एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने प्रवीन कुमार नामक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान किसान चौक से 32 बोर के तीन पिस्टल, तीन मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थाना केनाल कॉलोनी पुलिस ने उक्त आरोपी प्रवीन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
