अमृतसर. पंजाब में एक बार फिर से मौसम में करवट लिया है. कई जिलों में बारिश होने के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की खबर सामने आई है. इतना ही नहीं कई स्थानों में तेज हवा भी चली है जिसे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
अमृतसर में सुबह करीब पांच बजे अचानक मौसम बदल गया. तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरे शहर का वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया. सुबह होते ही बारिश की फुहारों और हवाओं के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई.
जानकारी है कि माझा क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिला. अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई. इससे जहां सामान्य लोगों ने राहत महसूस की है वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है. अच्छी बात यह हैं कि अब तक इस ओलावृष्टि से फसलों को किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है.

बारिश के आंकड़ों के अनुसार अमृतसर में सुबह 7.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि गुरदासपुर में 3 मिलीमीटर और पठानकोट में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा होशियारपुर के कई इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिली. आने वाले एक-दो दिनों तक वेस्टर्न डिस्टर्ब होने के कारण मौसम में हल्के बदलाव महसूस किए जा सकते हैं कुछ जिलों में तापमान में हल्की कमी महसूस की जाएगी.
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
