चंडीगढ़/जालंधर। उत्तर भारत में ऋतु परिवर्तन के साथ ही पंजाब के मौसम में भी उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार) पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मंगलवार से मौसम की चाल बदल सकती है।
मौसम विभाग ने आगामी 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन दो दिनों के बाद एक बार फिर मौसम के पूरी तरह शुष्क होने के आसार हैं।

तापमान में उछाल, फिरोजपुर सबसे ठंडा
बदलते मौसम के बीच पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 1.8 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
अमृतसर: 8.6, लुधियाना: 11.6, पटियाला: 12.8 बठिंडा: 11.9, फरीदकोट: 11.0, मोहाली: 13.4, चंडीगढ़: 10.4
- Raipur Breaking: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
- कहीं भालू के हमले से किसान की मौत तो कहीं हाथी का मूवमेंट: शहडोल के जंगलों में 100 से ज्यादा भालू, क्यों बढ़ रहा वन्यजीवों का मूवमेंट
- 36 दिन का डिजिटल टॉर्चर! महिला को डराकर 1.78 करोड़ ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
- जमीन विवाद के दौरान बुजुर्ग की मौत, बीच-बचाव करने पहुंचा था मृतक, आरोपी गिरफ्तार
- रोहतास के डेहरी में एलपीजी वितरकों का नो मनी-नो इंडेन आंदोलन, कमीशन बढ़ाने की मांग

