उत्तराखंड में आगामी कुछ दिनों तक बादल बरस सकते हैं. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 20 जून के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 21 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा बादलों की गर्जना के साथ होगी. शेष पर्वतीय राज्यों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : राज्य अतिथि गृह के निर्माण के लिए रतूड़ा में 0.375 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, शासन को जल्द डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश

बता दें कि मौसम विभाग ने 19 जून को पर्वतीय जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने. बारिश से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी. लिहाजा प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तारा से हवाए चली थी. फिलहाल विभाग ने 21 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है.