चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ये हैं कि मोहाली और अमृतसर में काले बादलों के कारण दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। वहीं, खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। इधर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की शिमला से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दोपहर के वक्त चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और जालंधर में तेज बारिश शुरू हो गई। पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में ओले गिरने की खबर है। मौसम विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोपहर तक इन जिलों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली धूल भरी आंधी (तूफान) का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी : खुले में न जाएं
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर आने-जाने वाली 2 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। पहाड़ों पर भी मौसम सख्त है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। एहतियात के तौर पर मनाली में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ
- वैशाली से चौंकाने वाली खबर: योजना की जानकारी लेने पहुंचे नाबालिग युवक के साथ मुखिया ने की अश्लील हरकत, मचा हड़कंप
- जमीनी विवाद में खूनी खेल: नाबालिग पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
- जमुई में भारी बवाल! परिवहन टीम की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक
- ‘हिंदू 3 बच्चे पैदा करें, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, कहा- ‘घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा’


